उदयपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कत्थक आश्रम, एम स्क्वायर प्रोडक्शन एवं इवेंट्स और कमल स्टूडियो द्वारा निर्मित देशभक्ति वीडियो को लॉंच किया जाएगा। इस बार यह वीडियो ‘मैं भारत का नया चेहरा हूॅं और लहरा दो’ गीत पर शूट किया गया है। वीडियो की शूटिंग गोवर्धन सागर पर हुई है।

एम स्क्वायर प्रॉडक्शन एवं इवेंट के सीईओ मुकेश माधवानी (राजस्थान लाइन प्रोड़ूसर) ने बताया कि इस तरह के वीडियो से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उसी को लेकर आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए यह वीडियो तैयार किया गया है। हमारा प्रयास रहता है कि हर स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह के वीडियो बनाकर लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करें।

इस वीडियो की कोरियोग्राफी कत्थक आश्रम की चन्द्रकला चौधरी ने की है। गीत के वीडियो वर्जन का शूट कमल स्टूडियो के राकेश सेन के निर्देशन में किया गया है। चन्द्रकला चौधरी ने बताया कि वीडियो की लॉंचिंग 15 अगस्त को अशोका पैलेस में होगी, जिसमें शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।