भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से सम्बंधित नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों को बांधे रखा

नाथद्वारा 4 अगस्त। शिवमूर्ति  परिसर में गत 29 जुलाई से चल रहे रसराज महोत्सव श्रीनाथ क्राफ्ट बाजार राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य सम्बंधित विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने कृष्ण की लीलाओं से सम्बंधित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को बांधे रखा। रसराज महोत्सव राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 2023 में आज की सांस्कृतिक संध्या शास्त्रीय नृत्य शैलीयों से शुशोभित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्याभिनय डांस इंस्टीटूट गुरुग्राम ने अच्युतम केशवम पर गुरु कबिता मोहंती ने अपने शिष्यों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी।

उसके बाद अरुणोदय कला निकेतन मुम्बई ने गुरु डॉक्टर मीनाक्षी श्रीयान के नेतृत्व में मयूर अलारिपु एवम कृष्णा तिलाना पर दिलकश प्रस्तुति दी। तत्पश्चात नर्तन इंस्टीटूट ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स अहमदाबाद ने गुरु स्मिता शास्त्री के निर्देशन में कुचिपुड़ी नृत्य शैली में भगवान कृष्ण और उनकी पटरानी सत्या भामा के बीच नोकझोक एवम संवाद को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत मे पतित पावन कला निकेतन दिल्ली के कलाकारों ने गुरु प्रकाश मोहंती के निर्देशन में ओडिसी नृत्य शैली में कृष्णा दामोदर अष्टकम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

सांस्कृतिक संध्या में सभी गुरुओं एवम कलाकारों का सम्मान माननीय ज़िला कलेक्टर राजसमंद नीलाभ सक्सेना, आयुक्त नगर परिषद राजसमंद जनार्दन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नाथद्वारा दिनेश सुखवाल, विश्वास संस्थान के परियोजना निदेशक शेखर कुमार ने किया।

श्रीनाथ क्राफ्ट बाजार में उत्तर प्रदेश से आए बेड शीट, टेराकोटा ज्वेलरी, ब्लू पॉटरी, सहारनपुर के फर्नीचर, सहित हस्त निर्मित साड़ियों एवं सूट की रेंज मेले में आने वाले लोगो को आकर्षित कर रहे है ।

जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना द्वारा मेले को 6 अगस्त तक बढ़ाए जाने के बाद हस्तशिल्पियों में उत्साह नजर आया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!