उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण के द्वितीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि विधान परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे रजत पालकी में सवार हो वन भ्रमण पर निकले।
प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि श्रावण मास के चलते आज प्रातःकाल भगवान श्री महाकालेश्वर का विधि विधान से पूजा अर्चना कर सहस्त्र धारा अभिषेक कर रूद्री पाठ किया गया।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण के द्वितीय सोमवार व सोमवती अमावस्या होने पर बडी संख्या में महिला पुरूष प्रातःकाल से जलाभिषेक करने आने लगे तथा महिलाओं द्वारा अमावस्या की विशेष पूजा अर्चना मंदिर परिसर में की गई। महिला पुरूषों व बच्चों ने आज दिन भर महादेव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने के आशीर्वाद मांगा। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तजनों के लिए दर्शनार्थ की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई साथ ही वन महाकाल के वन विहार हेतु नक्षत्र वाटिका में भक्तजनों द्वारा रजत पालकी की अगवानी के लिए बडी संख्या में उपस्थित होकर प्रभु की आराधना की गई।
श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट व सहसंयोजक देवेन्द्र जावलिया ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रतिकात्मक स्वरूप का विशेष श्रृंगार धरा उन्हें रजत पालकी में बिराजित कर अभिजित मुर्हूत रूद्राक्ष भवन से सभा मण्डप ले जाया गया। जहां आशुतोष भगवान की पूजा कर निज मंदिर की परिक्रमा कर नक्षत्र वाटिका में वन भ्रमण हेतु ले जाया गया जहां बडी संख्या में महिलाओं और पुरूषों ने आशुतोष भगवान के जयकारे लगाते हुए महाआरती कि तथा लोक कल्याण हेतु प्रभु से प्रार्थना की।
महोत्सव समिति के के.जी पालीवाल ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए महाकालेश्वर अन्न यज्ञ सेवा समिति के दर्शनार्थियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।
मंदिर प्रसाद श्रीमती दीक्षा भार्गव, दुर्गा टांक, प्रेमलता लोहार में सवेरे से आए दर्शनार्थियों का त्रिपुण्ड , ओम व तिलक लगाकर भक्तजनों का स्वागत किया तथा दर्शनार्थ हेतु व्यवस्थाएं देखी।
रजत वर्ष महोत्सव के तहत् आज मंदिर परिसर में बिल पत्र, आम, अनार, अमरूद, खेजड़ी आदि के वृक्षारोपण किया गया जिमें उपाध्यक्ष महिम दशोरा, विनोद कुमार शर्मा, गोपाल लोहार, अनिल वानखेडे, भंवरलाल पालीवाल, जसवंत सिह टांक, पुरूषोत्तम जीनगर, कमल चैहान, राजेश सोनी, गिरिराज सोनी, आरती जोशी, प्रतिक्षा मेहता आदि उपस्थित थे।


