लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में लेंगे भाग
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान में चुनावी शंखनाद उदयपुर से करने जा रहे हैं। इसके लिए आगामी 30 जून को वह लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने उदयपुर आ रहे हैं। इस सम्मेलन में पचास हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में दोपहर बारह बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य के पार्टी एवं संगठन के नेताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। शाह के आने से पहले राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर केन्द्रीय मंत्री की उदयपुर यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने उदयपुर के भाजपा जिला कर्यालय में आठों विधानसभा के महासम्मेलन को लेकर जानकारी ली। उदयपुर शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ ने सम्मेलन को लेकर गठित कमेटियों की जानकारी दी। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी से लेकर बूथ अधिकारी तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं को अमित शाह संबोधित करेंगे। जिसमें मुख्य मुद्दा प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए पार्टीगत रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, ंसंभाग प्रभारी हेमराज मीण, जिला प्रभारी इंदरमल सेठिया, सह प्रभारी महेश शर्मा, सांसद अर्जुनलाल मीणा, उदयपुर-ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, शहर जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, नगर निगम के मेयर गोविन्द सिंह टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी एवं लोकसभा के कार्यक्रम संयोजक प्रमोद सामर संिहत पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
गृहमंत्री अमित शाह 30 को उदयपुर से करेंगे चुनावी शंखनाद
