उदयपुर के साहित्यकार नीरज सरस जैन का भोपाल में हुआ सम्मान

उदयपुर/21.06.2023/ उदयपुर के प्रसिद्ध लघुकथाकार नीरज सरस जैन को भोपाल में आयोजित लघुकथा राष्ट्रीय अधिवेशन में लघुकथा लेखन द्वारा लघुकथा विधा को समृद्ध करने के लिये अपनी महती योगदान हेतु सम्मानित किया गया। रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय एवं वनमाली सृजन पीठ द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह राजकीय जनजातीय संग्रहालय भोपाल में आयोजित किया गया।
सरस पूर्व में भी लघुकथा क्षेत्र में कई बार सम्मानित किये जा चुके हैं। वे स्टोरी मिरर द्वारा ऑथर ऑफ़ द इयर के प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं।  समारोह में सम्पूर्ण देश के प्रख्यात लघुकथाकार व आलोचक उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!