विद्या भवन पोलिटेक्निक की एलुमनाई मीट

हुनरमंद इंजीनियर व संवेदनशील नागरिक बनाने वाली भूमि को किया नमन
पूर्व विद्यार्थियों ने कहा – चुकायेंगे ऋषि ऋण

उदयपुर. विद्या भवन पॉलीटेक्निक के जिन कक्षाकक्षों , प्रयोगशालाओं, वर्कशॉप मे इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण लिया, वंहा वर्षों बाद पुन: पंहुचे पूर्व विद्यार्थी भावुक दिखे । हुनरमंद इंजीनियर व संवेदनशील नागरिक बनाने वाली भूमि को नमन कर इन पूर्व विद्यार्थियों ने कहा कि वे तन मन धन से संस्था को अपना ऋषि ऋण चुकायेंगे ।

मौका था विद्या भवन पोलिटेक्निक से 50 वर्ष पूर्व 1973 मे तथा 25 वर्ष पूर्व 1998 मे पासआउट विद्यार्थियों के स्नेह मिलन व सम्मान समारोह का ।

विद्या भवन पोलिटेक्निक के एलुमनाई संगठन पूर्व विद्यार्थी संस्था के तत्वावधान मे आयोजित 57 वे स्नेह सम्मेलन मे इन पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान मे पढ़ रहे छात्र – छात्राओं से जीवन के अनुभव बांटे व हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया ।

उपस्थित अतिथियों विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष अजय एस मेहता , बोर्ड मैम्बर पुष्पा शर्मा, मुख्य संचालक डॉ अनुराग प्रियदर्शी, प्रन्यास के सेवानिवृत अधिशासी अभियंता मुकेश जानी, सी टी ए ई के प्रो. नवनीत अग्रवाल, यू सी सी आई के पूर्व अध्यक्ष कोमल सिंह कोठारी, समाजसेवी गोपाल बम्ब, रेवती रमन श्रीमाली ने पूर्व विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर संस्था की ओर से सम्मान जताया ।

सचिव भुवन आमेटा ने बताया कि पूर्व विद्यार्थी संस्था की ओर से 45 प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की गई । सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार संयुक्त रूप से हरीश पटेल, नीव कुमावत ,नीलम प्रजापत, खुशबू टांक व राहुल सुथार को दिया गया l प्रेम सिंह व गर्विता शर्मा को श्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार मिला ।

पूर्व विद्यार्थी संस्था के अध्यक्ष, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के पूर्व अधिकारी नवीन व्यास ने संस्था द्वारा पोलिटेक्निक विकास मे दिये जा रहे सहयोग को रेखांकित किया । प्राचार्य एवं सरंक्षक डॉ अनिल मेहता ने पॉलिटेक्निक विकास यात्रा की जानकारी दी। धन्यवाद पूर्व विद्यार्थी संस्था के उपाध्यक्ष जय प्रकाश श्रीमाली ने दिया । संचालन सुषमा त्रिवेदी ने किया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!