पीएम मोदी 10 मई को आएंगे नाथद्वारा, करेंगे श्रीनाथजी दर्शन करेंगे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

आबूरोड में जनसभा को करेंगे संबोधित
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इस दिन वह नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन सहित चार बड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी मोदी 10 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। मोदी के चार बड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। पीएम नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करेंगे। उसके बाद सिरोही में विकास कार्य के कार्यक्रम के बाद माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विजिट करेंगे। आबूरोड में एक जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे, जो मानपुर हवाई पट्टी क्षेत्र में आयोजित होगी। इसमें उदयपुर—जोधपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के भाजपा नेता, कार्यकर्ता तथा आदिवासी क्षेत्र के लेाग भाग लेंगे।
वादा करके गए थे, अब होगी पूरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को साझा करते हुए बताया कि पिछली बार जब मोदी आए तब उन्होंने आबूरोड आने का वादा किया था। तब वह गुजरात के अम्बाजी से आबू रोड आते समय रात के 10 बज जाने पर आबूरोड में जनसभा को संबोधित नहीं कर पाए थे लेकिन वह यह वादा करके गए गए थे कि वह जल्द यहां आएंगे। दरअसल पीएम मोदी ने रात 10 बजे माइक बंद होने का समय होने और रात को शोर नहीं करने के नियमों की पालना में यह मैसेज दिया था। अब वो वादा मोदी निभाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!