उदयपुरा भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र के बस स्टेंड पर लगे भगवा झंडों को समुदाय विशेष के दो युवकों द्वारा जला देेने का मामला सामने आया है। जिस को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार कारोई निवासी दयाशंकर पुत्र ख्याली लाल भांड ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि हनुमान जयंती को लेकर पुरे गांव एव बस स्टैंड पर भगवा झंडे लगाए गए थें। जो अभी तक लगे हुए है। 14 अप्रैल की रात्रि 11 बजे के लगभग बस स्टेंड पर लगे भगवा झंडो को मोहम्मद हुसैन व अनवर हुसैन उतारकर जला रहे थें। मना किया तो झगड़ा करने लग गयें। पुलिस ने भांड की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि अनवर मोहम्मद के घर के बाहर भगवा झंडे एवं फरिया नीचे गिर गई थी। जो कचरे मे चली गई। बाद में किसी ने कचरे मे आग लगा दी। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों मे आक्रोश है।
भीलवाड़ा में भगवा झंडे को जलाया, मामला दर्ज
