अमित शाह की सभा में आ रहे 6 बीजेपी कार्यकर्ताओं की कार में लगी अचानक आग कूदकर बचाई जान कार हुई जलकर खाक

भरतपुर | भरतपुर में 6 बीजेपी कार्यकर्ताओं की बाल-बाल बची, बीजेपी के कार्यकर्ता अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलेज ग्राउंड आ रहे थे। तभी शीशम तिराहे के पास कार्यकर्ताओं की चलती कार ने अचानक पकड़ ली, और ड्राइवर ने कार को रोका और सभी कार्यकर्ताओं ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार्यकर्ताओं ने कार की आग को बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि, कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
वैर विधानसभा इलाके के भुसावर थाना इलाके के सिरस गांव के रहने वाले कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि, अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे, कार में 6 आदमी थे। अचानक चलती कार ने आग पकड़ ली, तभी ड्राइवर ने कार को रोका और सभी कार्यकर्ताओं ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर बिग्रेट को फोन भी किया गया, लेकिन अभी तक फायर बिग्रेट नहीं आई।
दरसल आज कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी का बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम है, जिसे केंद्रीय अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में संभाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैर विधानसभा के भुसावर थाना इलाके में सिरस गांव के रहने वाले 6 कार्यकर्ता ईको कार से कॉलेज ग्राउंड आ रहे थे। तभी शीशम तिराहे पर अचानक चलती कार में आग लग गई। तभी ड्राइवर ने कार को रोका और सभी कार्यकर्ताओं ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार्यकर्ताओं ने कार की आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि, उसने पूरी कार को आगोश में ले लिया और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!