जल्द होंगे थर्ड ग्रेड टीचरों के तबादले

श्रीगंगानगर। राज्य के शिक्षा मंत्री डा.बीडी कल्ला का कहना है कि थर्ड ग्रेड टीचरों के तबादलों के लिए सरकार गंभीर है और जल्द ही तबादले की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने तो थर्ड ग्रेड टीचरों के तबादलों के लिए नई पॉलिसी बनाकर सीएम को दी है। इलाके के दौरे पर आए शिक्षा मंत्री ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में साक्षी बनकर अपनी भूमिका निभाई। शिक्षा मंत्री ने गणेश वंदना से लेकर फेरो के वैदिक मंत्रोच्चार को न केवल सुनाया बल्कि उसका अर्थ भी बताया। समाज को संस्कारवान बनाने के लिए नारी की अहम भूमिका की हर पहलू की व्याख्या की। अध्यात्मक पाठ सुनकर उपिस्थत जनों ने तालियां बजाकर सराहना की। निर्धारित कार्यक्रम में एक घंटे से देरी से आए शिक्षा मंत्री का स्वागत करने की हौ़ड़ सी मच गई। इस दौरान विश्व मानवाधिकार संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु अग्रवाल, मीना शर्मा, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक आदि मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!