उदयपुर, 15 अप्रैल | उदयपुर प्रवास पर पधारे दिगम्बर जैन वात्सल्य प्रतिमूर्ति आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज को केशव नगर में नारायण सेवा संस्थान की ओर से श्रीफल और अनुनय पत्र भेंट किया गया। संस्थान के मीडिया एवं जनसम्पर्क अधिकारी विष्णु शर्मा हितैषी और भगवान प्रसाद गौड़ ने महाराजश्री को संस्थान की सेवाओं की जानकारी दी और दिव्यांगों एवं उनके परिजनों को आशीर्वाद देने हेतू आग्रह किया। आचार्य वर्धमान सागर जी ने कहा संस्थान को मानव सेवा के लिए देश- दुनिया में जाना जाता है। इस दौरान कुंतीलाल जैन, अनिल जैन, फतेहलाल मौजूद रहे।
आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज को नारायण सेवा ने किया श्रीफल भेंट
