उदयपुर। आम आदमी पार्टी उदयपुर ने शुक्रवार को उदयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। अम्बेडकर जयंती पर कोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद निकाली गई रैली में उदयपुर संभाग के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली चेटक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार, सूरजपोल चौराहा होते हुए टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। रैली में शामिल कार्यकर्ता तिरंगा तथा आम आदमी पार्टी के झंडे लेकर नारे लगाते हुए शहर से निकले। रैली के अंत में शहीद स्माकर पर सभा आयोजित की गई, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। सभा को पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश सनाढ्य, चांद मल, अमित वर्मा, राजसमंद जिला सचिव भरत कुमार पालीवाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रकाश भारती, वरिष्ठ नेता भरत कुमावत, जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह राठौड़ आदि ने संबोधित किया। जिसमें पार्टी तथा संगठन को मजबूत करने के साथ सदस्यता अभियान शुरू करने, आपसी सहयोग व विश्वास, आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करने आदि पर विचार प्रगट किए। रैली एवं सभा में डॉक्टर विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव पण्ड्या, ज़िलाध्यक्ष निर्भय सिंह राठौड़, ओमप्रकाश श्रीमाली, प्रवीण व्यास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी ने उदयपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
