नारी शक्ति सीएलएफ, कुंदवा में वर्ल्ड बैंक एवं एनआरएलएम टीम द्वारा विजिट

राजसमंद, बुधवार को राजसमंद जिले के देवगढ़ ब्लॉक के नारी शक्ति सीएलएफ, कुंदवा में वर्ल्ड बैंक एवं एनआरएलएम टीम द्वारा विजिट की गई। वर्ल्ड बैंक प्रतिनिधि समीत, शांतनु, अमित एवं एनआरएलएम से बंजरंग द्वारा राजीविका समूहों द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। स्वयं सहायता समूह की 80 महिलाओं द्वारा मसाले, साबुन, केंडी, मीनाकारी एवं रोज प्रोडक्ट का उत्पादन किया जा रहा है। उक्त उत्पादों की स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी लगाई गई। बी.सी. सखी दीपू कुमारी एवं डिजी-पे सखी हिना शर्मा द्वारा वित्तीय समावेशन की जानकारी दी गई।

देवगढ़ ब्लॉक के नीमझर गांव में बक मार्केटिंग की प्रक्रिया, बकरे खरीद फरोख्त प्रक्रिया से टीम को अवगत कराया गया। नारी शक्ति सीएलएफ, कुंदवा में ई.सी. बैठक का आयोजन किया गया। इसी के साथ वित्तीय समावेशन के अंतर्गत मेगा क्रेडिट केंप का आयोजन किया गया जिसमें राजीविका के 201 समूहों को 4.78 करोड़ रू. का ऋण वितरित किया गया।

विजिट में राज्य परियोजना प्रबध्ंान इकाई, जयपुर से राज्य परियोजना प्रबंधक कृषि गजेन्द्र शर्मा, राज्य परियोजना प्रबध्ंाक वित्तीय समावेशन डॉ. पूजा शर्मा, परियोजना प्रबध्ंाक नॉन फॉर्म श्याम सुन्दर शर्मा, परियोजना प्रबंधक लाईवस्टॉक शफी खान एवं जिला परियोजना प्रबध्ंान इकाई, राजसमंद से जिला प्रबध्ंाक एलएच अशोक कुमार सेन, जिला प्रबध्ंाक आईबी भेरूलाल बुनकर, जिला प्रबध्ंाक एफआई कमल मारू, जिला तकनीकी विशेषज्ञ मुकेश कुमार नवल उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!