डाक विभाग द्वारा शुरू किया महिला सम्मान बचत पत्र

निवेश पर मिलेगा 7.5 फीसदी ब्याज

राजसमंद। प्रधानमंत्री द्वारा बजट में महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की गयी थी। भारतीय डाक विभाग द्वारा इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से कर दी गयी है। यह जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर, उदयपुर मण्डल गोपाल लाल शर्मा ने दी।

उन्होने बताया कि महिला सम्मान बचत पत्र किसी भी आयु वर्ग की बालिका एवं महिला द्वारा उदयपुर मण्डल के किसी भी डाकघर मे खुलवाया जा सकता है। प्रवर अधीक्षक द्वारा सूचित किया गया कि इस स्कीम द्वारा महिलाए अधिकतम दो लाख रु तक जमा कर सकेंगी जिसमे 7.5 फीसदी की दर से ब्याज त्रेमासिक आधार पर चक्रवर्ती ब्याज दिया जाएगा। उक्त स्कीम के तहत डाक विभाग द्वारा महिलाओ को निवेश करने का बेहतरीन मौका दिया जा रहा है। इस स्कीम मे एक वर्ष बाद जमा राशि से अधिकतम 40 फीसदी निकाला जा सकता है वही अवयस्क लड़की का खाता अभिभावक द्वारा खुलवाया जा सकता है।

उन्होने बताया कि इस स्कीम का परिपक्वता समय दो वर्ष है। इस स्कीम का लाभ 31 मार्च 2025 तक उठाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त डाकघर की सभी स्कीम में 1 अप्रैल 2023 से ब्याज दर में व्यापक बदलाव हुआ है। जिसमे सर्वाधिक ब्याज दर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 8.20 प्रतिशत सुकन्या समृद्धि खाते मे 8 प्रतिशत राष्ट्रीय बचत पत्र मे 7.70 प्रतिशत किसान विकास पत्र व पाँच वर्षीय सावधि जमा खाते मे 7.50 प्रतिशत है।

उन्होने बताया कि डाक विभाग द्वारा वर्तमान में बचत बैंक खातो मे वर्तमान में अनेक सुविधाए प्रदान कर रहा है जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग ,मोबाइल बैंकिंग तथा डाकघर खाता धारको का आरटीजीएस/एनईएफटी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार डाकघर बचत खाते के माध्यम से डीबीटी लाभार्थी भी अत्याधुनिक बैंकिंग सेवा का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते है। महिला सम्मान बचत पत्र व अन्य किसी भी खाते से संबन्धित किसी भी जानकारी हेतु आप निकटतम डाकघर मे संपर्क कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!