आयोजन विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने जारी किए आदेश
राजसमंद। आयोजन विभाग, बीस सूत्री कार्यक्रम राजस्थान सरकार द्वारा मंगलवार को आदेश जारी कर बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए राजसमन्द जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति गठित की गई है।
हरीसिंह राठौड़ को बीस सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष तथा आदित्य प्रताप सिंह प्रधान प.स. रेलमगरा, कसनी गमेती प्रधान प.स. देलवाडा, भैरूलाल वीरवाल प्रधान प.स. खमनौर, पप्पु बेगम, रिनाक्षी यादव, नैना गुर्जर, गणेश सिंह परमार, गीता शर्मा, शान्तिलाल चौधरी, नारायण सिंह भाटी, श्यामलाल जोशी, घनश्याम सनाढ्य, मोहनसिंह घडीसाज, राकेश रांका रवि गर्ग, अजय नाराणिया, प्रतापसिंह, देवकीनन्दन गुर्जर, तेजसिंह, जिला प्रमुख, अध्यक्ष, नगर निगम, नगरपालिका, नगरपरिषद् एवं प्रशासक, संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) एवं परियोजना निदेशक, मुख्य अधिशाषी अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद को सदस्य नियुक्त किया गया है।
जिलाधीश एवं जिला विकास अधिकारी को सदस्य सचिव तथा मुख्य आयोजना अधिकारी को संयोजक नियुक्त किया गया है।
समिति की बैठक में जिले की पंचायत समितियों के प्रधान आदि को अध्यक्ष द्वारा जब आवश्यकता अनुभव की जावे, आमन्त्रित किये जा सकेंगे। इस समिति का प्रशासनिक विभाग आयोजना (बीसूका) विभाग होगा। यह समिति बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन की अवधि तक क्रियाशील रहेगी। समिति प्रत्येक माह के लिए प्रत्येक सूत्र के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों, उपलब्धियों, कार्यक्रम, प्रक्रियाओं, कठिनाईयों एवं क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर विचार विमर्श करेगी। समिति विभिन्न सूत्रों के अन्तर्गत जन सहयोग के लिए प्रक्रियाओं को तय करने तथा जुटाने की व्यवस्था करेगी। कार्यक्रम में केवल लक्ष्यों की प्राप्ति ही नहीं, अपितु उनके गुणात्मक स्तर को भी देखा जावेगा। प्राप्त उपलब्धियों का समिति सत्यापन कर सकेगी। इस समिति की बैठक माह में कम से कम एक बार आवश्यक रूप से बुलाई जावेगी तथा समिति की दो बैठकों का अन्तराल डेढ़ माह से अधिक नहीं होगा।
