शराब तस्करी करने वाले दोनों भाईयों को भेजा जेल, फरार आरोपी की तलाश

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थानांतर्गत गत दिनों शराब तस्करी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
हिरणमगरी थाने के अनुसंधान अधिकारी उपनिरीक्षण करनाराम ने मोर्चा केलवाड़ा राजसमंद निवासी जगदीश चंद्र पुत्र धर्मेशचंद सुथार और उसके भाई अभिषेक सुथार को सिक्योर मीटर्स फेक्ट्री के पास मुखबीर की सूचना पर महेंद्रा जीप में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब गुजरात तस्करी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी को सोमवार को रिमांड समाप्त होने पर पुन: अदालत में पेश किया। आरोपियों की निशानदेही से फरार आरोपी कमलेश की तलाश की जानी है। इनके कब्जे से पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!