उदयपुर। आज आयड़ स्थित जैन तीर्थ पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ अनुष्का ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब, जिसमें कुल 402 यूनिट रक्तदान हुआ । इसमें से नारी शक्ति ने सौ से अधिक यूनिट रक्तदान कर उदयपुर में एक नया कीर्तिमान रचा।
नारीशक्ति को समर्पित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन महारानी कुंवरानी साहिबा निवृति कुमारी जी मेवाड़ और महंत श्री रास बिहारी जी द्वारा किया गया l इस शिविर में एडीएम सिटी श्रीमती प्रभा गौतम ने अपने जीवनसाथी के साथ, वही संस्थान सचिव श्री राजीव सुराणा ने अपनी अर्धान्गिनी श्रीमती रंजना सुराणा के साथ तथा ऐसे ही कुल 16 युगल जोड़ो ने एक साथ रक्तदान किया । मातृशक्ति की बात की जाये तो प्रज्ञा खजांची, लीना डूंगरपुरिया, अल्का बाबेल, प्रतिभा शर्मा, गुंजन लोढ़ा समेत सौ से अधिक महिलाओं ने रक्तदान कर अनूठी मिसाल पेश की.

इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ पधारे हुए सभी आमजन के लिए निःशुल्क नेत्र परामर्श डॉ ए के बैरवा (नेत्र रोग विशेषज्ञ, महाराणा भूपाल चिकत्सालय उदयपुर) व दंत उपचार एवं परामर्श डॉ संदीप जैन (पेसिफ़िक डेंटल हॉस्पिटल) के साथ-साथ मधुमेह बीपी की जाँच श्री मीरा डायग्नोस्टिक के लोकेश टेलर द्वारा करवाई गई।
इस रक्तदान शिविर में रक्तसंग्रहण हेतु आर एन टी ब्लड बैंक, सरल ब्लड बैंक एवं पेसिफिक ब्लड बैंक की टीमों द्वारा अमूल्य योगदान दिया गया जिसके चलते अनुष्का ग्रुप द्वारा आयोजित इस शिविर में इतना विशालकाय रक्तदान संभव हो पाया .
संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा द्वारा नगर वासियों से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान अमृत महोत्सव के तौर पर रक्तदान करने की अपील की गई वहीं संस्थान की अध्यक्षा कमला सुराणा ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न समारोह जैसा हैं, जिसमें आज रक्तदाताओ ने जोश तथा उत्साह के साथ भाग लिया गया ।
इस शिविर में फूलसिंह मीणा (विधायक उदयपुर ग्रामीण ), कुलदीप शर्मा (अतिरिक्त जिला न्यायाधीश), गोविन्द सिंह टाक (महापौर उदयपुर), आर के जैन (आईएफएस ), श्रीमती चेतना भाटी (डीवाईएसपी), दीपक मेहता (आरएएस अधिकारी), आश्विन वशिष्ठ (रजिस्ट्रार), राजकुमार फत्तावत (बीजेएस राष्ट्रिय महामंत्री), कुलदीप नाहर (अध्यक्ष,ओसवाल बड़े साजन), तेज सिंग बोल्या (अध्यक्ष, श्री जैन श्वेताम्बर महासभा उदयपुर) महेश जोशी (टीआरआई ) , श्रीमती राजश्री वर्मा (समाजसेवी) इत्यादि ने उपस्थिति देकर सभी युवा रक्तदाताओ का मनोबल बढ़ाया.
संस्थान के सचिव राजीव सुराणा ने बताया कि रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है अपितु यह समाज तथा मानवता के प्रति एक बहुत बड़ी सेवा है । हर वह व्यक्ति जो चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ हैं उसे दूसरों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए एवं हमेशा अन्य लोगो के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। कार्यक्रम में सभी रक्त वीरों को संस्थान की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए तथा उनके इस नेक कार्य की सराहना की गई । इस दौरान संस्थान के शिक्षक भूपेश परमार, राहुल लोढ़ा, प्रणय जैन, जितेन्द्र मेनारिया, निलेश पानेरी, राहुल सुराणा, रविन्द्र सैनी, हेमन्त बाबेल, ध्रुव टाक , लोकेश श्रीमाली, हर्षिल कुमावत, कैलाश डांगी , आशीष गाँधी, मयंक गुप्ता , ज्योति जैन, रेखा मीणा, गिरजा सालवी, मीनल शर्मा, हर्षिता चौहान, निर्मल मेघवाल,धनवंती सोलंकी, प्रेम पटेल, कुनाल बडोला, रामराज गुर्जर आदि ने अपनी उपस्थिति देकर शिविर के सफ़ल संचालन में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया ।
