उदयपुर। जिले में बढती वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु संपति संबंधी अपराधों में संदिग्ध व पूर्व में चालानशुदाअभियुक्तों पर रेड करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आज दिनांक 09.04.2023 को महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर अजयपाल लाम्बा व जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर, विकास शर्मा द्वारा चन्द्रशील ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, रोशन पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय,मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, श्रीमती शिप्रा राजावत वृताधिकारी वृत नगर पूर्व, तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम, भूपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा, राजेन्द्र जैन वृताधिकारी वृत सराडा, राजेश कुमार कसाणा वृताधिकारी वृत कोटडा, श्रीमती कैलाश कुंवर वृताधिकारी वृत मावली, प्रशांत किरण आईपीएस प्रोबेशन व सुश्री नीतू राठोड आरपीएस प्रोबेशनके नेतृत्व में जिले में समस्त थानों से करीब 180 टीमें बनाई गई। टीमों में 10 वृताधिकारी व समस्त थानाधिकारी सहित 900 पुलिस अधीकारी व जवान शामिल थे।
गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 09.04.2023 को जिले के समस्त थानो क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुये करीब 570संदिग्ध व पूर्व में चालानशुदाअभियुक्तों पर रेड कर पुछताछ की जाकर करीब 45 संदिग्ध वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा आम्र्स एक्ट में 07 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम में 02 अभियुक्त व 03 हिस्ट्रीशीटर एवं 04 वांरटीयों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 09.04.2023 की कार्यवाही का विवरणः-
क्रम गिरफ्तारी का विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या
01 गिरफ्तार 151 जा.फौ. में 263
02 एन.डी.पी.एस एक्ट/ आबकारी/ आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार 09
03 गिरफ्तार वांरटी 04
04 हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर/ईनामी 03
05 जघन्य अपराध में वांछित 01
06 जब्त संदिग्ध वाहन 45
