उत्तर पश्चिम रेलवे ने कबाड़ (स्क्रैप) से कमाये 266 करोड़

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा 07 अप्रेल। उतर पश्चिम रेलवे द्वारा रेल परिसरों में अनुपयोगी तथा व्यर्थ पडे कबाड़ (स्क्रैप) के निस्तारण का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत गत वित वर्ष के अंतर्गत 266 करोड़ रूपये का कबाड़ (स्क्रैप) बेचा गया है। कबाड़ (स्क्रैप) के हटने से सुरक्षा में वृद्धि होने के साथ-साथ रेलवे परिसरों में स्वच्छता भी दिखाई देने लगी है। कबाड़ निस्तारण के लिये भंडार विभाग मिशन जीरो स्क्रैप अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों,रेलखण्ड,डिपो,वर्कशाप,शेड,तथा रेलवे परिसरों में पडे कबाड़ को विक्रय किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गत वर्ष के 244 करोड़ की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। जो सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में सर्वाधिक है। रेलवे द्वारा आईआरपीएस पोर्टल की ई-नीलामी के माध्यम से कबाड (स्क्रैप) की बिक्री की गई। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने दी।

ट्रेक्टर ट्रोली पलटने से प्रौढ की मौत
भीलवाड़ा 07 अप्रेल। बिगोद थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी छोटू लाल 45 पुत्र नारायण दरोगा ट्रेक्टर ट्रोली में खेत पर गेहुं लेने जा रहा था। रास्ते में ट्रॉली के पलट जाने से छोटू लाल नीचे दब गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!