भारतीय किसान संघ की उदयपुर संभाग बैठक संपन्न
सारी समस्याओं का समाधान गांव से ही मिलेगा, 2024 तक 10 हजार ग्राम समितियां और 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर जुटेंगे
भारतीय किसान संघ की संभागीय बैठक में किसानों ने फिर भरी हुंकार, आन्दोलन का आह्वान
उदयपुर, 27 मार्च। भारतीय किसान संघ उदयपुर संभाग की बैठक सोमवार को किसान भवन रेती स्टैंड उदयपुर ने आयोजित की गई। संभाग प्रचार प्रमुख नारायण सेवक ने बताया कि संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने संगठनात्मक, आंदोलनात्मक तथा रचनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। वहीं असमय बारिश से किसानों के नुकसान और आगे की रणनीति के बारे में भी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए किसानों ने फिर से हुंकार भरी है। मंच पर प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा तथा उदयपुर जिला अध्यक्ष छगन लाल जी जाट भी मौजूद रहे।
बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि सरकार की आयात निर्यात नीति तथा टैक्स नीति आज भी किसान हितेषी नहीं है। भारतीय किसान संघ अपने प्रारंभिक काल से लाभकारी मूल्य की बात करता आया है। लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का अधिकार है। इसके लिए यदि लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो हमें तैयार रहना होगा। भारतीय किसान संघ जनबल को साथ लेकर कार्य कर रहा है। धनबल से काम करने वालों के साथ संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि बीमा की नीति इस प्रकार की है कि केवल कंपनियों को लाभ मिल रहा है। इसका किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है।
दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी प्रकार की सब्सिडी को समाप्त कर दिया जाए। किसान को प्रति एकड़ के हिसाब से उसके खाते में राशि डाल देनी चाहिए। जिसे रासायनिक खेती करनी है वह रासायनिक खाद लेगा और जिसे जैविक खेती करनी है वह जैविक खाद ले सकेगा। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में अतिरिक्त राशि जोड़ते हुए किसानों को 12 हजार रुपए की किसान सम्मान निधि दी जा रही है। राजस्थान में भी राज्य सरकार को अपनी ओर से अतिरिक्त राशि जोड़नी चाहिए। राजस्थान सरकार ने घोषणाएं तो बहुत की हैं, लेकिन उनमें से 10% भी पूरी नहीं की।
उन्होंने कहा कि किसान की आवाज सत्य की आवाज है, सत्य परेशान हो सकता है, अधिक दिन तक छुपकर नहीं रह सकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कोटा में स्वर्ण जयंती वर्ष मनाएंगे। आज भारतीय किसान संघ के विचार को आधुनिक समाज भी मान्यता दे रहा है। गौ आधारित जैविक खेती की बात की जा रही है।भारतीय चिंतन परंपरा के आधार पर हमें काम खड़ा करना है। देश को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में किसानों ने सर्वाधिक योगदान दिया है। सदैव धरती पर लिखा ही कायम रहता है। हमें जमीनी स्तर पर काम खड़ा करना है। हमें 2024 तक 10 हजार ग्राम पंचायतों में समितियां बनाते हुए अपने सदस्यता को 10 लाख तक ले जाने के लिए काम करना है।
आज की बैठक में प्रांंत महामंत्री अंबालाल शर्मा ने उदयपुर संभाग व नव गठित जिला सलूंबर गांव उदयपुर की जिला कार्यकारिणी के मनोनयन की घोषणा निम्नानुसार की गई। उदयपुर संभाग अध्यक्ष गोकुल दास वैष्णव ढिकली संभाग मंत्री केशव लाल पोरवाल करावली, संंभाग प्रचार प्रमुख नारायण सेवक दवाणा, संंभाग महिला प्रमुख शारदा कलाल उमरडा, उदयपुर जिला अध्यक्ष छगन लाल जाट, जिला मंत्री भारत कुमावत, जिला महिला प्रमुख पार्वती जी मेनारिया एवं सलूंबर जिला अध्यक्ष भेरुलाल अहारी घोड़ासर सेमारी,उपाध्यक्ष इंदर सिंह सुआवतों का गुडा,जिला मंत्री भेरूलाल मीणा लसाडिया महामंत्री गंगाराम पटेल करावली एवं युवा प्रमुख राम कन्हैया कलाल की घोषणा सर्वसम्मति से की गई ।
आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुहास मनोहर , प्रांत उपाध्यक्ष परथा डांगी,प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ,प्रांत बीज प्रमुख डॉ राजेंद्र दुबे, प्रांत कार्यालय प्रमुख डॉक्टर लोकेश गुप्ता,संंभाग प्रचार प्रमुख नारायण सेवक, संंभाग महिला प्रमुख शारदा कलाल, जिला जैविक प्रमुख कृष्णगोपाल, जिला राजस्व प्रमुख भेरुसिंह , जिला कोषाध्यक्ष किशन सिंह जिला उपाध्यक्ष सोमराज मीणा माणक लाल चौबीसा,भंवर लाल प्रजापत एवं विपणन प्रमुख ललित मीणा केवड़ा, जिला प्रचार प्रमुख पवन मालव समेत उदयपुर जिले की 19 तहसीलों से लगभग 80 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
