जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ एस.एम.सी. व एस.डी.एम.सी., उजियारी पंचायत सम्मान समारोह आयोजित

जिले में कुल 136 उजियारी पंचायते घोषित हुई

बांसवाडा  27 मार्च।/ बाँसवाड़ा जिले की सर्वश्रेष्ठ एस.एम.सी. एवं एस.डी.एम.सी. तथा उजियारी पंचायत सम्मान समारोह जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला परियोजना समग्र शिक्षा द्वारा समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा, अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री शम्भुलाल नायक, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) श्री मावजी खांट व अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री सुशील कुमार जैन थे। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर महोदय, बांसवाडा ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को राज्य में प्रथम स्थान पर लाने हेतु सामुहिक प्रयास करने व समुदाय को विद्यालय से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में जिले की सर्वश्रेष्ठ एस.एम.सी. रा.प्रा.वि. निचली वरेठ, रा.उ.प्रा.वि. पाडला कटारा, रा.उ.प्रा.वि. सेनाला को प्रतीक चिह्न व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ एस.डी.एम.सी. के रूप में महात्मा गांधी रा.वि. मोरडी, महात्मा गांधी रा.वि. नापला, व रा.उ. मा.वि. सारण को सम्मानित किया गया। इसी तरह राज्य स्तर पर चयनित श्रेष्ठ एस.एम.सी. रा.प्रा.वि. खाण्डाडेरा व सर्वश्रेष्ठ एस.डी.एम.सी. महात्मा गांधी रा.वि. तलवाड़ा को भी कलेक्टर महोदय ने बहुमान किया। एस.डी.एम.सी. व एस.एम.सी. को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 51 हजार रुपये का पारितोषिक प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उजियारी पंचायत में श्रेष्ठ कार्य करने वाले तीन सी.बी.ई.ओ. का भी सम्मान किया गया। छोटी सरवन ब्लॉक से गायत्री स्वर्णकार, तलवाड़ा ब्लॉक से रघुनन्दन वर्मा एवं अरथुना ब्लॉक से रमेश चन्द्र पाटीदार का सम्मान किया गया साथ ही उजियारी पंचायत सम्मान हेतु जिले के 11 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एस.एम.सी. एवं एस.डी.एम.सी. के अध्यक्ष, सचिव व सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में उमेश अधिकारी, भूपेश पण्ड्या, प्रकाश पण्ड्या, विनय व्यास, रामप्रसाद नायक, प्रफुल्ल त्रिवेदी, वनेश्वर जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी महेश पानेरी ने व आभार प्रदर्शन सहायक परियोजना समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह चारण ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!