एक महीने में कोर्ट चौराहे पर दूसरी मौत, निजी स्कूल की बस ने बस ने लिया चपेट में

सैयद हबीब
उदयपुर 23 फरवरी। शहर का कोर्ट चौराहा हादसे का चौराहा बनता जा रहा है। एक महीने में यहां बस की चपेट में आने से दूसरी मौत हो गई। इस बार निजी स्कूल की बस ने शादी समारोह से लौट रही 28 वर्षीया युवती को अपनी चपेट में ले लिया। सिर में लगी गंभीर चोट के बाद पास ही एमबी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसी महीने भुवाणा की एक महिला को रोडवेज बस ने उस दिन अपनी चपेट में ले लिया, जब वह बेटी की शादी के एक दिन पहले पति के साथ बाजार में खरीदारी के लिए जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को हुए हादसे में सवीना निवासी नसरीन सैयद (28) की मौत हो गई। निजी स्कूल बस की चपेट में आने से नसरीन के कंधे और सिर में चोट लगी। जिसे पास ही एमबी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हादसे में नसरीन की सहेली ऋतु भी घायल हो गई, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने मुआवजा के बगैर शव लेने से किया इंकार
नसरीन की मौत के बाद उसका शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाना है। किन्तु परिजनों ने तब तक शव लेने से इंकार कर दिया, जब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाए। इधर, लोगों का कहना है कि कोर्ट चौराहे पर सबसे ज्यादा यातायात दबाव बना रहता है। जहां एक तरफ कोर्ट, दूसरी तरफ कलक्ट्री और हॉस्पिटल जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है। साथ ही अशोक नगर से आने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। यहां इसी महीने एक महिला की मौत यातायात दबाव के चलते हुई लेकिन यातायात पुलिस के जवान एक तरफ ही खड़े रहते है। ऐसे में यातायात सुबह से लेकर शाम तक राम भरोसे ही चलता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!