भीलवाड़ा, 07 जनवरी। जिले के सहायक शिक्षुता सलाहकार प्रथम एवं प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भीलवाड़ा श्री नीरज नागौरी ने जिले में स्थित ऐसे राजकीय/निजी विभागों/प्रतिष्ठानो जिनमें कुल कार्मिको की संख्या 30 से अधिक है, उन्हे निर्देशित किया है कि उन्हे अपने कार्मिको का 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अप्रेन्टिस प्रक्षिशुओ को प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा व इस मेले में अप्रेंन्टिस की नियुक्ति के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थिति देंगें।
संस्थान के प्राचार्य ने जिले के आई टी आई योग्यताधारी/शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता धारियों एवं फ्रेशर अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे से इस मेले में अपने मूल दस्तावेज व बायोडेटा सहित उपस्थित होकर पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला से लाभान्वित हो।
भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान बुक फेयर में प्रकाशक व इच्छुक व्यक्ति स्टॉल लगाने के लिए करें सम्पर्क
भीलवाड़ा, 07 जनवरी। भीलवाड़ा महोत्सव-2023 का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 को चित्रकूट धाम में किया जा रहा है।
हिन्दी, अंग्रेजी व अन्य भारतीय भाषाओं में अच्छे साहित्य को आम जन के मध्य उपलब्ध कराने व किताबों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने तथा क्षेत्र में पुस्तकों और पुस्तक पढ़ने वालों को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव में बुक फेयर भी आयोजित किया जाना है।
जिला कलक्टर ने सभी प्रकाशकगण एवं इच्छुक व्यक्ति को निःशुल्क बुक स्टॉल लगाने के लिए व्हाट्सएप नम्बर 94689-86001 पर सूचित किया जाने की जानकारी दी।
