समाज के अंतिम छोर तक जीतो को पहुंचाने का लक्ष्य: हिमांशु शाह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-जीतो उदयपुर चैप्टर का पदस्थापना समारोह सम्पन्न
उदयपुर। जैन इंटरनेषनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेषन (जीतो) के उदयपुर चैप्टर की वर्ष 2026-28 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रानी रोड स्थित इंद्रलोक गार्डन में जीतो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांषु शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा, नॉलेज एवं इकोनोमिक एमपावरमेंट के त्रिवेणी उद्देष्यों को लेकर जीतो दुनिया के 137 स्थानों पर कार्यरत है। हमारा उद्देष्य समाज के अंतिम छोर तक जीतो पहुंचे, इस दृष्टि से जीतो, जेएटीएफ, जेबीएन, श्रमण आरोग्यम, जेपीएफ, जैन मेट्रीमोनी जैसे कई वर्टिकल में कार्य करता हुआ उत्कृष्ट संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। जैन समाज के सबसे बड़े संगठन के रूप में पहचान बनाने वाले जीतो में पिछले वर्षों में चाहे साधु-भगवंतों की चिकित्सा सुविधा हो, सिविल सर्विसेज में समाज के युवाओं की षिक्षा और आर्थिक सुदृढ़ता के लिए कई कार्य संपादित कर चुका है। निष्चित ही आने वाले समय में जीतो द्वारा देष के छोटे से छोटे गांवों में गतिविधियां पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि जीतो उदयपुर चैप्टर अपने सामाजिक एवं आर्थिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ साथ उदयपुर शहर को विष्व मानचित्र पर अपना स्थान दिलाने के लिए प्रषासनिक कार्यों में भी सहयोग करता रहा है। आषा है कि जीतो भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोेग करता रहेगा।
शहर विधायक ताराचंद जैन ने यषवंत आंचलिया की निवर्तमान टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत एवं उनकी पूरी टीम को भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में जीतो अपेक्स की निदेषिका एवं जोन चेयर पर्सन सलोनी जैन, अपेक्स सेक्रेटरी जनरल हेमंत एन शाह, लेडिज विंग चेयर पर्सन सोनाली दुग्गड़, यूथ विंग चेयर पर्सन क्षमा जैन ने भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में अपेक्स उपाध्यक्ष रमण अष्विन जैन, आईआईएफएल के संस्थापक निर्मल जैन, श्रमण आरोग्यम की सुषमा कांकरिया व आषीष मेहता, जोन चीफ सेक्रेटरी राज गोलछा, जोन उपाध्यक्ष राज सुराणा, प्रियेष भंडारी, जोन लेडिज विंग चेयर पर्सन रितु चौधरी, सूरत चैप्टर चेयरमैन गौरव धारीवाल, बैंगलुरू के नरेन्द्र सामर, जीतो अपेक्स के पूर्व सचिव महावीर चपलोत, भीलवाड़ा से महावीर चौधरी विषेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इन्होंने ली शपथ: जीतो मेन विंग
चेयरमैन राजकुमार फत्तावत, चीफ सेक्रेटरी सुधीर चित्तौड़ा, वाइस चेयरमैन जयंत कोठारी, लोकेष कोठारी, संजय भंडारी, गुणवंत वागरेचा, सेक्रेटरी विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, पीयूष कोठारी, दिनेष मेहता, आलोक बोलिया, राहुल नागौरी, कोषाध्यक्ष सीए अजय सरिया, सह कोषाध्यक्ष राजेष भाणावत एवं राहुल जैन।
लेडिज विंग: चेयर पर्सन मंजू बोर्दिया, चीफ सेक्रेटरी सुषीला मेहता, वाइस चेयरमैन रेखा नवलखा, अर्चना जैन, सेक्रेटरी निधि मुणोत एवं सुनयना जैन, कोषाध्यक्ष दीपिका बोलिया।
यूथ विंग: चेयरमैन मेहुल नागौरी, चीफ सेक्रेटरी लविष चोर्डिया, वाइस चेयरमैन साहिल जैन, ंअविन मेहता, सेक्रेटरी शुभ कोठारी एवं भव्य सिंघवी और कोषाध्यक्ष विष्वास जैन।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु शाह, राष्ट्रीय लेडिज विंग चेयर पर्सन सोनाली दुग्गड़, राष्ट्रीय यूथ विंग चेयर पर्सन क्षमा जैन ने संयुक्त रूप् से तीनों विंग की कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और मंगल कामनाएं प्रेषित की।
शपथ लेने के बाद चैप्टर चेयरमैन राजकुमार फत्तावत, लेडिज विंग चेयर पर्सन मंजू बोर्दिया, यूथ विंग चेयरमैन मेहुल नागौरी ने अपने दो वर्षों के कार्य की रूपरेखा रखते हुए पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से जनमेदिनी को कार्य करने को आश्वस्त किया। इस अवसर पर विजनरी बोर्ड के सम्मानित सदस्य महावीर चपलोत संयोजक, विमल पाटनी, पारस सिंघवी, किषोर चौकसी, शांतिलाल मारू, शांतिलाल वेलावत, दिलीप तलेसरा, राजकुमार बापना, आकाष वागरेचा, विनोद दलाल, तनसुख बोहरा तथा एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य नरेन्द्र सिंघवी, यषवंत आंचलिया, विनोद फान्दोत सहित समाज के सैकड़ों जीतो परिवार के सदस्य एवं समाज के विशिष्टजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के साथ हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत आउटगोइंग चेयरमैन यषवंत आंचलिया ने किया। आभार चीफ सेक्रेटरी सुधीर चित्तौड़ा द्वारा ज्ञापित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!