उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से 13 नवंबर, शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम लश्करी पंचायत भवन, हिरण मगरी सेक्टर-5 में आयोजित होगा।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ होगा। इसके पश्चात संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैलाश केवल्या एंड पार्टी (सुरीला उदयपुर) द्वारा रंगारंग संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर महापौर पारस सिंघवी, उपमहापौर दिनेश भट्ट एवं अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल शामिल होंगे।
