राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए उदयपुर के पिछवाई चित्रकार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित

उदयपुर,10 नवंबर। उदयपुर के प्रसिद्ध पिछवाई चित्रकार गणेशलाल गौड़ एवं पुष्कर लोहार ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित 15 दिवसीय आर्ट रेजिडेंसी में अपनी कला से मेवाड़ का गौरव बढ़ाया। 26 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना एवं स्मार्ट सिटी की योजनाओं को पारंपरिक पिछवाई चित्रशैली में दर्शाती तीन विशेष कलाकृतियों का निर्माण किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गणेशलाल गौड़ एवं पुष्कर लोहार को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने उनकी कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनसे चित्रों में दर्शाए गए विषयों पर बातचीत भी की।

गणेशलाल गौड़ ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई तीनों पिछवाई कलाकृतियों को राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में स्थायी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। यह उपलब्धि उदयपुर की पारंपरिक पिछवाई कला के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का विषय है।

फोटो कैप्शन – पिछवाई चित्रकार गणेशलाल को स्मृति चिन्ह प्रदान करती माननीय राष्ट्रपति

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!