उदयपुर। धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि ने अनुकरणीय पहल करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्लब ने उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों, बांसवाड़ा और थाना गांव में कुल 2000 मंदिरों एवं बावड़ियों की सफाई का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर सेवा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।
क्लब संरक्षक डॉ.स्वीटी छाबड़ा ने आज एनआईसीसी परिसर में आयोजित दीपावली स्नेहमिलन समारेाह में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से क्लब ने न केवल धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने का प्रयास किया, बल्कि प्राचीन बावड़ियों जैसी पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण के प्रति भी समाज को जागरूक किया।
डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि क्लब शीघ्र ही शहर को पॉलीथिन मुक्त करानें का वृह्द अभियान शुरू किया जायेगा। जिसके लिये रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा पर अधिकारियों से मिलकर इन क्षेत्रों को पॉलीथिन मुक्त बनानें का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महापौर पारस सिंघवी से मिलकर शहर को पॉलीथिन मुक्त बनानें हेतु वृह्द कार्य योजना बनानें पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि अब तक क्लब द्वारा की गई 2000 मंदिरों और बावड़ियों की सफाई महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। सभी सदस्यों के समर्पण और निरंतर प्रयासों से यह अभियान अपने लक्ष्य तक पहुंच सका।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में संपन्न हुए इस अभियान में क्लब सचिव रोटेरियन मोहित राजानी, उपाध्यक्ष रोटेरियन सुनीता सिंघवी, चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ. दृष्टि छाबड़ा, डायरेक्टर ऑफ पब्लिक इमेज रोटेरियन परमेश्वर अग्रवाल, क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन रश्मि बोहरा तथा एडिटर रोटेरियन विप्लव जैन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब मींरा की अध्यक्ष कक्कू लिखारी,इनरव्हील क्लब दीवास की संरक्षक रेखा भाणावत़ भी मौजूद थी।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि की यह उपलब्धि सामूहिक सेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रेरक मिसाल है।
सेवा और स्वच्छता की मिसाल बना रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि, 2000 मंदिरों व बावड़ियों की सफाई कर बनाया कीर्तिमान
