उदयपुर: लायंस क्लब लेकसिटी के 47वें चार्टर दिवस पर फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

लायंस क्लब लेकसिटी के 47वें चार्टर दिवस पर फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ
आठ चार्टर सदस्यों का किया सम्मान, जरूरतमंदों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर लेकसिटी (डिस्ट्रिक्ट 3233-ई2) के 47वें चार्टर दिवस के अवसर पर देवाली स्थित लायंस भवन में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया गया। लायंस प्रान्तपाल डॉ. निशान्त जैन ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान फीता काटकर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में क्लब के आठ चार्टर सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रान्तपाल डॉ. निशान्त जैन ने कहा कि क्लब परिसर में शुरू किया गया फिजियोथेरेपी सेंटर जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होगा। यह सेवा प्रकल्प क्लब के इतिहास में मील का पत्थर बनेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि क्लब के आगामी तीन अध्यक्ष मिलकर 50वें चार्टर दिवस से पहले जनहित में एक स्थायी सेवा प्रकल्प शुरू करने की योजना बनाएं, जिसे अगले तीन वर्षों में पूरा किया जा सके।
क्लब अध्यक्ष दीपक वाही ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि 37 सदस्यों के साथ शुरू हुए क्लब ने 47 वर्षों में सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। चार्टर सदस्य क्लब के स्तंभ हैं और उनके योगदान से क्लब निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रहा है। क्लब सचिव मनीष शर्मा ने पिछले चार माह में किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर चार्टर सदस्यों ओ.पी. चपलोत, डॉ. बी.एस. बम्ब, डॉ.बी.एल.दलाल,एस.के. पोखरना, मानसिंह पानगढ़िया, सीए वी.सी. व्यास, एस.के. त्रिपाठी, आर.के. चतुर और सिद्धार्थ चतुर को पगड़ी, माला, स्मृतिचिह्न एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
प्रान्तपाल डॉ. जैन ने के.जी.मूंदड़ा, के.वी. रमेश, आशा मेहता सहित अन्य सदस्यों को लायंस पिन प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में लायंस इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक वी.के. लाड़िया, पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अरविन्द शर्मा, संजय भंडारी, पूर्व प्रान्तपाल आर.एल. कुणावत, रीजन चेयरमैन बसंती वर्मा और ट्रस्ट चेयरमैन प्रवीण आंचलिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माधुरी शर्मा व अनिल भट्ट ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!