द्वितीय चरणः मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी 27 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव – 2026
उदयपुर, 26 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत उदयपुर जिले की 6 पंचायत समितियों में होने वाले मतदान को लेकर मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी मंगलवार को होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति सायरा, कोटड़ा, सुलाव, गोगुन्दा, बड़गांव और देवला में जिला परिषद के कुल 14 तथा पंचायत समिति सदस्यों के 96 वार्डों के लिए मतदान बुधवार को प्रस्तावित है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में कुल 458 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उक्त मतदान केंद्रों के लिए कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण मंगलवार को होगा। इसमें सायरा और कोटड़ा के दलों का प्रशिक्षण सुबह 8 बजे सुखाडिया रंगमंच सभागार में तथा सुलाव का पीएमश्री राजकीय फतह स्कूल उमावि परिसर में होगा। इसी प्रकार गोगुन्दा और बड़गांव का सुबह 11 बजे सुखाड़िया रंगमंच तथा देवला का पीएमश्री राजकीय फतह स्कूल परिसर में होगा। प्रशिक्षण के उपरान्त मतदान दलों की रवानगी फतह स्कूल परिसर से होगी। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि द्वितीय चरण के अंतिम प्रशिक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!