भक्ति और युवा ऊर्जा का महासंगम ‘जैन-जी’’ भक्ति समुल्लास का आयोजन आज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 22 अक्टूबर। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के नेतृत्व में एवं श्री शान्त-क्रान्ति युवा संघ के तत्वावधान में शुक्रवार 23 अक्टूबर को झीलों की नगरी उदयपुर में जैन समाज की युवा शक्ति को एकजुट करने और अपनी समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को नए क्षितिज देने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक विशाल जैन कॉन्सर्ट ‘जैन-जी’ भक्ति समुल्लास’ का शानदार आयोजन किया जाएगा।
श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया किया यह आयोजन केवल एक संगीतमय शाम नहीं, बल्कि जैन धर्म के सनातन मूल्यों, अहिंसा, करुणा और भातृत्व भावना को नई पीढ़ी के दिलों में जीवंत करने का एक व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक अभियान है। श्री शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ की टीम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आज की नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़े रखने के लिए इस कार्यक्रम को बेहद आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में तैयार किया गया है। संस्थान मंत्री पुष्पेंद्र बड़ाला ने बताया कि शुभ केसर गार्डन में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध गायक कलाकार वैभव सोनी एवं उनकी टीम शाम सात बजे से भक्ति संध्या में सुरों की सरिता बहाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर पारस सिंघवी होंगे जबकि अध्यक्षता जीातो चेयरमैन राजकुमार फत्तावत करेंगे। वहीं संघ भूषण के रूप में अनिल कटारिया रतलाम, सुरेश गुंदेचा, इंदर सिंह मेहता, आनंदीलाल बम्बोरिया, युवा संघ गौरव के रूप में युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सपन कांकरिया, महामंत्री पंकज संचेती मौजूद रहेंगे, जबकि सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद सामर, समाजसेवी विनोद फांदोत, अरूण मांडोत, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढाएंगे।
कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोगों के इस भक्ति संध्या में भाग लेने की सम्भावना है। सांस्कृतिक एवं भव्य संगीतमय प्रस्तुतियां सुप्रसिद्ध भक्ति कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की लयबद्ध प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो युवाओं को मंत्रमुग्ध कर भक्ति-रस में सराबोर कर देंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!