राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हाजी एजाज अहमद का पेंशनर समाज निंबाहेड़ा ने किया अभिनंदन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि पर समाजजनों ने उपरना ओढ़ाकर एवं पाग पहनाकर किया सम्मान

निंबाहेड़ा 22 अक्टूबर,ज़ाकिर हुसैन. पेंशनर समाज निंबाहेड़ा के साहित्य सचिव हाजी एजाज अहमद का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर स्थानीय पेंशनर समाज की ओर से पेंशनर समाज कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पेंशनर समाजजनों ने हाजी एजाज अहमद को उपरना ओढ़ाकर एवं पाग पहनाकर सम्मान व्यक्त किया तथा उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताया।

इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने कहा कि हाजी एजाज अहमद का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना निंबाहेड़ा के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का मान बढ़ा है। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनर समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!