उदयपुर। विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाले गए पथ संचलन का अश्विनी बाजार व्यापार संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष जयेश चंपावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पथ संचालन समयबद्ध कदमताल के साथ आगे बढ़ता रहा बैंड की स्वर लहरिया थी और इस अवसर पर अश्विनी बाजार क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। व्यापारियों ने अनुशासन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के प्रतीक पथ संचलन का स्वागत और पुष्प वृष्टि करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
अध्यक्ष जयेश चंपावत ने विजयदशमी के पर्व को भारतीय संस्कृति शौर्य साहस और धर्म की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम एकता अनुशासन और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और सामाजिक एकजुटता के लिए समर्पित प्रयास ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं।
अश्विनी बाजार व्यापार संघ की ओर से किया गया यह स्वागत राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर दिनेश टांक जसवंत मांडोत प्रतीक देवपुरा राज चंपावत डॉ सीमा चंपावत अनीता साहू मनीषा कोडिया आयुषी सरिया गोपाल लौहार आदि गनमान्य जन मौजूद थे।
