उदयपुर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ 78वां विजयादशमी महोत्सव: 100 फीट लंबी ‘सोने की लंका’ और गगनचुंबी पुतलों के दहन का गवाह बना शहर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का महान पर्व विजयादशमी इस वर्ष अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक और अनूठे अंदाज में संपन्न हुआ। श्री सनातन धर्म सेवा समिति और श्री बिलोचिस्तान पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में विगत 78 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को 78वां विजयादशमी महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। शहर के शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर से उठी विशाल एवं मनमोहक शोभायात्रा और गांधी ग्राउंड में हुए मुख्य आयोजनों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। महोत्सव की शुरुआत शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में परंपरा के अनुरूप सुबह 9 बजे नवजात शिशुओं के बाल मुंडन संस्कार के साथ हुई, जिसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे पंडित मणिशंकर द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री रामचंद्र जी, श्री लक्ष्मण जी एवं भगवान श्री शिवजी का पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया।
​दोपहर 4 बजे शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजे और विभिन्न झांकियों के साथ रवाना होकर शास्त्री सर्किल, कस्तूरबा मातु मंदिर वाली गली (बांस गली), टाउन हॉल रोड़, सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, हाथीपोल, चेटक सर्किल से होती हुई गुरु गोविंद सिंह विद्यालय वाले मार्ग से होते हुए सायं 6:15 बजे चेतक स्थित गांधी ग्राउंड पहुँची। इस शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए तारा संस्थान, मेवाड प्रताप महिला संस्थान उदयपुर, मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा समस्त ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति उदयपुर, श्री पशुपति वैवाहिक समारोह कल्याण सहकारी समिति उदयपुर, विप्र फाउंडेशन, महाकालेश्वर संस्था,स्वर्गीय द्वारका दास आहुजा चैरिटेबल ट्रस्ट तथा इस्कॉन,दो अन्य समाजों की विशेष प्रस्तुतियां शामिल रहीं, साथ ही उपेंद्र मुच्छड़ क्लब, रॉयल मोटर्स बाइक ग्रुप और दीपक शर्मा ग्रुप द्वारा भी विशेष बाईक ग्रुप  द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं शोभायात्रा में दिल्ली से विशेष रूप से बुलाए गए बाहुबली हनुमान और गोरेला (गोरिल्ला) कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिसमें भगवान श्रीराम के स्वरूप में विजय कस्तूरी, लक्ष्मण के रूप में अमित खथूरिया, हनुमान के रूप में मनीष डेम्बला और रावण के रूप में दीपक मोगरी नजर आए व ग्रांउड  में शोभायात्रा की परिक्रमा के बाद आयोजक द्वारा पहली बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ  गणमान्य नागरिक व दर्शक गण द्वारा  कराई गयी जिसको भव्या चांदवानी व मिनाक्षी कस्तूरी द्वारा मधुर आवाज करवाया जिससे गांधी ग्राउंड में भक्तिमय माहौल गया।
​स्टेडियम के भीतर दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं पुलिस बटालियन द्वारा संगीत योगा की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं तथा कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश चांदवानी और दिनेश कटारिया द्वारा किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ता एक ही निर्धारित ड्रेस कोड में अनुशासन की मिसाल पेश करते दिखे। गांधी ग्राउंड में हर वर्ष अत्यधिक भीड़ के कारण लोगों को आने वाली असुविधा को देखते हुए इस बार ग्राउंड के बाहर भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई गईं ताकि एक भी आमजन इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से वंचित न रहे। स्टेडियम में शोभायात्रा के प्रवेश के बाद परम श्रद्धेय श्री शैलेश कुमार जी बृजवानी (गुरु जी) के पावन सान्निध्य में भगवान श्रीराम के स्वरूप का पावन विजय तिलक किया गया, और इस दौरान सांसद मन्नालाल रावत, सांसद चुन्नीलाल गरासिया, विधायक ताराचंद जैन, विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर पारस सिंघवी, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़, दिनेश भट्ट, डॉ. अरविंदर सिंह, विशेष आमंत्रित वरिष्ठ उद्योगपति श्री सलिल सिंघल जी, वरिष्ठ उद्योगपति श्री अरविंद सिंघल जी तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री भीमनदास तलरेजा, दैनिक भास्कर संपादक नवल सक्सेना , दैनिक भास्कर जनरल मैनेजर सुरेंद्र जांगिड़ सहित कई गणमान्य अतिथि और उनका मोमेंटो, शॉल और उपारण  पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
​संध्या 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पिछले वर्षों से बेहतर और रंगीन ग्रीन आतिशबाजी से आसमान सतरंगी रोशनियों से जगमगा उठा, जिसके बाद इस आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में मथुरा से आए शाकिर अली और उनकी टीम द्वारा विशेष तकनीकी से तैयार 100 फीट लंबी सोने की लंका, 70 फीट ऊँचे रावण तथा 65 फीट ऊँचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का संध्या 7:00 बजे लंका दहन और 7:15 बजे अग्निबाण चलाकर ऐतिहासिक दहन किया गया। श्री सनातन धर्म सेवा समिति व श्री बिलोचिस्तान पंचायत के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को सफल बनाने में 100 से अधिक कार्यकर्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे, जिसमें संयोजक हेमंत गखरेजा, पंचायत उपाध्यक्ष रमेश तलदार, पंचायत उपाध्यक्ष गुरुमुख कस्तूरी, पंचायत अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी, महासचिव विजय आहुजा,  मनोज कटारिया , और  सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम, तीन झांकी प्रस्तुति पश्चिमी संस्कृति केंद्र, विद्युत विभाग, जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाएं के सहयोग से व्यवस्थाओं को बेहतरीन तरीके से संचालित किया।
            कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन दुर्गेश चांदवानी व दिनेश कटारिया द्वारा किया ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!