केसरी ग्रुप प्रेमनगर का गरबा एवं डांडिया उत्सव आयोजित 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
-पारंपरिक वेशभूषा रंगारंग प्रस्तुतियों और डांडिया की खनक ने बांधा समां
उदयपुर। केसरी ग्रुप प्रेम नगर की ओर से रविवार को चंदनवाड़ी में आयोजित भव्य गरबा एवं डांडिया उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। नवरात्रि के उल्लास से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा रंग-बिरंगे परिधानों और डांडिया की खनक ने पूरे वातावरण को उत्सवी बना दिया।
केसरी ग्रुप की संस्थापक डॉ. सीमा चम्पावत ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं बल्कि समाज में आपसी सौहार्द सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी हैं। केसरी ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर के प्रथम नागरिक महापौर पारस सिंघवी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ वार्ड पार्षद डॉ पंकज बोराणा समाजसेवी पीसी जैन और अनिल मेहता पार्षद अशोक नागदा रहे।
निर्मला मेहता शालिनी जैन अनीता साहू ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. सीमा चंपावत राजकुमारी जैन शालिनी जैन श्वेता जैन अन्नू चौहान मीना देवी जैन मोहिनी जैन जया जैन चंदा बाबेल अनीता जैन हेमलता जैन डॉ. मोनिका जैन अनीता साहू निर्मला मेनारिया प्रतिमा रॉय निर्मला मेहता रेनू बोकाड़िया माया जैन चंद्रकांता जैन सारिका जैन प्रिया मनीषा कोडिया पार्वती भंवरलाल चित्तौड़ा जयेश चंपावत जी धर्मचंद गदीया आशीष जैन दीपक जैन नीता पुरोहित दीपिका जैन सोनू जैन मोनिका जैन कोकिला जैन कीर्ति जैन मंजू जैन आशा गया संगीता भंडारी रितु खत्री चौरसिया लज्जा जैन हंस जैन भारती मेहता एवं वंदना अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। सभी सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में गरबा-डांडिया के साथ उत्साह उमंग और एकजुटता का संदेश दिया गया। आयोजन ने उपस्थित सभी लोगों के लिए नवरात्रि की यादगार संध्या का रूप लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!