–लायंस क्लब श्रीजी एवं लायंस क्लब एलीट के सहयोग से आयोजित शिविर में नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का दिया संदेश
उदयपुर। लायंस क्लब अशोका के तत्वावधान में लायंस क्लब उदयपुर श्रीजी एवं लायंस क्लब उदयपुर एलीट के संयुक्त तत्वावधान से गुलाब बाग स्थित हाथी वाला पार्क में प्रातः 7 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग, प्राणायाम एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में क्लब सदस्यों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए आए नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लायंस क्लब अशोका के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के योग केंद्र से संजय सिंह एवं जयप्रकाश चौधरी तथा लायंस क्लब अशोका के उपाध्यक्ष लायन श्रीचंद खथूरिया ने उपस्थित सदस्यों एवं आमजन को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, मानसिक शांति बनाए रखने और तनाव कम करने में सहायक है। उन्होंने सभी से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अशोका के सचिव लायन समीर रोहिड़ा, लियो क्लब युवा अशोका की लियो कीर्ति शाह, लायंस क्लब उदयपुर श्रीजी के अध्यक्ष लायन राकेश अरोड़ा, लायन दिनेश कुमार माली, लायन कमल कुमार जैन, लायन पुष्प जैन, लायंस क्लब उदयपुर एलीट के लायन नितिन शुक्ला, लायन अशोक चौधरी एवं लायन रजनीश चपलोत सहित गुलाब बाग में प्रातः भ्रमण के लिए आए अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान अपनाकर अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। लायंस क्लब उदयपुर अशोका की इस पहल में लायंस क्लब श्रीजी एवं लायंस क्लब एलीट का सहयोग रहा। तीनों क्लबों ने मिलकर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आमजन को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
लायंस क्लब अशोका सहित अन्य क्लबों के तत्वावधान में गुलाब बाग में योग शिविर आयोजित
