फलो से तोलकर पालिका अध्यक्ष ममता चपलोत का किया भव्य स्वागत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता चपलोत का पालिका क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 2 स्थित आचार्य मोहल्ला, सनवाड़ में ममता चपलोत का फलो से तोलकर हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ममता चपलोत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके पति एवं पार्षद राजेश चपलोत का भी स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बाबूलाल गाडरी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के स्वागत को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर ममता चपलोत का अभिनंदन किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!