उदयपुर, 16 अक्टूबर। 70वीं राज्य स्तरीय यू-17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा योगासन प्रतियोगिता चुरू में आयोजित हुई, जिसमें उदयपुर के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त करने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनका सम्मान किया गया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि यू-19 वर्ष छात्रा वर्ग में मान्या शर्मा ने ट्रेडिशनल आसन में स्वर्ण पदक तथा आर्टिस्टिक सिंगल में कांस्य पदक प्राप्त किया, इसी प्रकार रुद्र प्रताप सिंह ने आर्टिस्ट सिंगल में कांस्य पदक व रुद्रप्रताप सिंह व देवांस शर्मा ने 19 वर्ष आर्टिस्टिक युगल में रजत पदक तथा जाह्नवी आमेटा व अन्नया दाधीच ने आर्टिस्टिक युगल ने कांस्य पदक प्राप्त करने पर माध्यमिक शिक्षा कार्यालय, उदयपुर में जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी देशपाल सिंह शेखावत व मोहन मेघवाल तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव ने सम्मानित कर बधाई दी। इस अवसर पर टीम मैनेजर, टीम प्रभारी, टीम कोच और अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद थे जिसमें हरविंदर सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, शशिकांत जोशी, करणीपाल सिंह भाटी, श्रद्धा प्रभाकर, शक्तिराज सिंह राणावत, यशपाल सिंह सारंगदेवोत व अन्य सभी मौजूद थे।
योगासन में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
