भगवान श्री कल्लाजी राठोड का 483 वां शुभ जन्मोत्सव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
दो दिवसीय विशाल धार्मिक मेला
उदयपुर। प्रातः स्मरणीय रूद्रावतार लोक देवता श्री श्री 1008 भगवान श्री कल्लाजी महाराज श्री जी के 483 वे शुभ जन्मोत्सव के उपलक्ष में दो दिवसीय विशाल राष्ट्रीय एवं धार्मिक मेले का आयोजन,श्री कल्याण शक्तिपीठ मईयाधाम ऋषभदेव पर दिनांक 17 व 18 अक्टूबर 2026 शनिवार एवं रविवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पीठाधीश्वर श्री करुणेश्वरजी रावल के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा।
जिसमें शनिवार दिनांक 17-10-2026 को प्रातः 6 बजे श्रीजी की प्रतिमा पर रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ दोप. 12 बजे महाआरती, छप्पन भोग एवं श्रीजी का आम दरबार सायं 6 बजे श्री कल्लाजी बावजी का मईयाथाम से कल्याण हवेली ऋषभदेव हेतु प्रस्थान । रात्रि 9 बजे भवानी पूजन, मेंहदी महोत्सव, रात्री जागरण एवं श्रीजी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार।
रविवार दिनांक 18-10-2026 को प्रातः कल्याण हवेली में रुद्रीयज्ञ प्रारम्भ होकर 10 बजे पूर्णाहूति एवं श्रीजी का आम दरबार, प्रातः 11 बजे युवराज श्री चैतन्य रावल के सानिध्य में श्रीजी की शोभायात्रा कल्याण हवेली से प्रारम्भ होकर ऋषभदेव मंदिर के प्रांगण में पहुंचेगी। दोप. 12 बजे श्रीजी को चांदी की पालकी में विराजित कर देवस्थान विभाग के लवाजमे व भजन मण्डलीयों एवं कल्याण भक्त समुदायों के साथ भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए मईयाधाम पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे अखिल भारतीय कल्लाजी समप्रदाय के राष्ट्रीय संरक्षक पीठाधीश्वर पुज्य गुरुदेव श्री 108 करुणेशवरजी रावल हजारो भक्तो एवं राजनेताओं के साथ श्रीजी की शोभायात्रा का शाही स्वागत करेगें। तत्पश्चात ध्वजारोहण, महाआरती होगी व कल्लाजी महाराज का देव दरबार लगेगा जिसमें दुखी दर्दीयों को दुख निवारण हेतु इष्ट आशिष प्रदान किया जाएगा।
उक्त मेले में विभिन्न प्रकार की दूकाने व मिट्टी के बर्तनों का हाट लगेगा एवं भजन मण्डली व गवरीनृत्य का आयोजन होगा। झुले व चकरी डोलर भी लगेगें। मेले में राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था विधीवत बनी। मेले में राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व अन्य कई राज्यों से हजारों संख्या में भक्तगण भाग लेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!