सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर खाद्य सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 16 अक्टूबर 2026 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं सुरक्षित खाद्य प्रथाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित विभिन्न पहलों एवं डिजिटल माध्यमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता डॉ. रवि, फूड एनालिस्ट, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर रहे। उन्होंने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स, फासकोरस ऐप, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एप, क्लीन स्ट्रीट फूड हब सर्टिफिकेशन, भोग सर्टिफिकेशन तथा घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच के लिए DART ऐप से संबंधित वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान तथा सुरक्षित भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में इन पहलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अधिष्ठाता प्रोफेसर सरला लखावत में विद्यार्थियों को फूड लेबल पढ़कर खाद्य पदार्थों के चुनाव की सुनिश्चितता करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी पहलों और उपयोगी डिजिटल संसाधनों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर रेनू मोगरा  ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!