बीसीआई के चारों चैप्टर्स के संयुक्त दीपावली मिलन समारोह में बिखरी खुशियां, संगीत और सौहार्द का संगम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में गीत-संगीत, तंबोला और गिफ्ट गेम के साथ सदस्यों ने मनाया दीपावली का उत्सव, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) के चार चैप्टर्स बीसीआई अल्फा, बीसीआई टूरिज्म, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई एजुकेशन की संयुक्त ऑफिशियल मीटिंग एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में किया गया। समारोह में सदस्यों ने गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और आपसी मेल-मिलाप के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना को मजबूत किया।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय माहौल के साथ हुई। डॉ. श्रद्धा गट्टानी, अरुण चौबीसा, रंजना भाटी, देवेंद्र सिंह करीर, सीपी शर्मा, शालिनी उपाध्याय, रीना गोस्वामी और प्रह्लाद सिंह राव ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। सदस्यों ने गीत-संगीत का आनंद लेते हुए उत्सव को यादगार बनाया।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने कहा कि समारोह में तंबोला और गिफ्ट गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शालिनी भटनागर की ओर से मनोरंजक गेम आयोजित करवाया गया तथा प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए। वहीं, बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने सभी प्रतिभागियों को भेंट देकर उनका उत्साह बढ़ाया। खेलों और उपहारों के बीच समारोह का माहौल खुशनुमा बना रहा और सदस्यों ने मिलकर दीपावली की खुशियां बांटीं।

बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह सभी सदस्यों के साथ खुशियां साझा करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का शानदार अवसर है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भेंट देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यावसायिक संबंधों के साथ-साथ व्यक्तिगत आत्मीयता और सहयोग की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

बीसीआई पिनेकल की सचिव शालिनी भटनागर ने कहा कि समारोह में सभी सदस्यों ने खूब आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं। उन्होंने बताया कि सदस्यों के मनोरंजन के लिए गिफ्ट गेम आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस तरह के आयोजन सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने और संगठन में आपसी जुड़ाव बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

बीसीआई एजुकेशन से जुड़े प्रह्लाद सिंह राव एवं शालिनी उपाध्याय ने कहा कि चारों चैप्टर्स के सदस्यों का एक साथ मिलना और त्योहार की खुशियां साझा करना बेहद आनंददायक रहा। गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को विशेष बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव, सहयोग और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देते हैं।

समारोह में चारों चैप्टर्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों, उपहारों और स्नेहपूर्ण मुलाकातों के साथ आयोजित यह दीपावली मिलन समारोह खुशियों, एकता और आपसी सहयोग का यादगार अवसर बना। इस अवसर पर

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर, बीसीआई पिनेकल सचिव शालिनी उपाध्याय, अरुण चौबीसा, रंजना भाटी, सीपी शर्मा, रीना गोस्वामी, प्रह्लाद सिंह राव, स्वाति सरूपरिया, गौरव भंडारी, अनुराधा ओझा, पियुष कोठारी, दीपांक भटनागर, मुकेश व्यास, प्रियंक चौहान, सुनील बोराणा, वात्सल्य सोनी, बृजेश चौहान, प्रकाश चन्द्र हाड़ा,नयन जैन, नीरज कपूर, कैलाश माली, कन्हैया राजगोपाल, ताहिर रज़ा, मनीष जैन, हुसैन बंदूकवाला, वैभव सोनी, प्रांजल कोठारी, भरत पुरस्वानी, अभिनव अग्रवाल, चेतना सिसोदिया, आयुष सोनी आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!