गोगुंदा 14 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी की अनुमति से गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में सभी मंडल कांग्रेस कमेटी के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने बताया कि पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला की अनुशंसा से नांदेशमा मंडल प्रभारी देवेंद्र पालीवाल, सहप्रभारी राहुल पालीवाल, गोगुंदा मंडल प्रभारी एडवोकेट धर्मेश पालीवाल, सहप्रभारी- एडवोकेट राजेश तेली, वाकल मंडल प्रभारी हरिसिंह मादरेचा, सह प्रभारी देवीलाल दायमा को नियुक्त किये गए हैं।
इसी प्रकार सायरा मंडल प्रभारी एडवोकेट मंगल सिंह खरवड, सह प्रभारी उम्मेदसिंह राणावत मग्घा, भोमट मंडल- श्री जय राजसिंह राणावत, सह प्रभारी भीमाराम गरासिया, मजावद मंडल प्रभारी निर्भय सिंह देवड़ा, सह प्रभारी सुरेश सुथार (पुना पुनावली मंडल- प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी इंद्र सिंह राणावत,बेकरिया मंडल प्रभारी पन्नालाल गरासिया एवं देवला मंडल प्रभारी रावताराम गरासिया को नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में मंडल प्रभारी नियुक्त किये
