उदयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस द्वारा आयोजित श्ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल के छठे सीजन का उदयपुर चैप्टर दो दिवसीय सफल आयोजनों के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में स्वास्थ्य जागरूकता, प्रिवेंटिव केयर और हेल्थकेयर ईकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से 1,500 से अधिक नागरिकों, डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संस्था ने अपना 9वां वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया।
हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स में 120 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित- बीसीआई के संसथापक मुकेश माधवानी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत स्टर्लिंग अरावली में हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स के साथ हुई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 50 डॉक्टरों, 50 हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर्स और 20 से अधिक उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया शुभारंभ, खुद कराई स्वास्थ्य जांच- आज अशोका ग्रीन्स में आयोजित मुख्य पब्लिक हेल्थ फेस्टिवल का उद्घाटन राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का संदेश देते हुए उन्होंने खुद आयोजन स्थल पर बॉडी व हेल्थ असेसमेंट करवाया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकारी स्तर पर सहयोग के साथ और बड़े पैमाने पर ले जाने का सुझाव दिया।
महिलाओं के लिए 100$ फ्री मैमोग्राफी कूपन और स्वास्थ्य शिविर- जेएचडब्ल्यू के संस्थापक एवं सीईओ हिम्मत सिंह नाथावत ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान 1,500 से अधिक आमजन ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचों, विशेषज्ञ परामर्श और जागरूकता सत्रों का लाभ उठाया। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक निःशुल्क मैमोग्राफी कूपन वितरित किए गए, जिससे समय रहते स्तन कैंसर की जांच को प्रोत्साहन मिल सके।
9वां वर्ल्ड रिकॉर्ड और 2030 तक 100 रिकॉर्ड का लक्ष्य-इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण श्गो मायाश् के सहयोग से जेएचडब्ल्यू द्वारा बनाया गया 9वां वर्ल्ड रिकॉर्ड रहा।
ने कहा कि ळभ्ॅथ् केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वास्थ्य, बीमा, व्यापार और समाज को एक मंच पर लाने का जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि संस्था ने सकारात्मक सामाजिक व स्वास्थ्य प्रभाव के साथ 2030 तक 100 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पूरे करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
इन प्रमुख साझेदारों का रहा सहयोग-इस आयोजन को पारस हेल्थ (मेडिकल सपोर्ट), केयर हेल्थ इंश्योरेंस और प्रोटेक्ट इंश्योरेंस (हेल्थ प्रोटेक्शन व अवेयरनेस) तथा स्टर्लिंग अरावली (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर) का सहयोग मिला। वहीं बीसीआई (बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल) के साथ साझेदारी ने स्थानीय उद्यमी जगत को इस स्वास्थ्य अभियान से जोड़ा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुकेश मधवानी, अनुभव सुखवानी, रोहन इंदुलकर, राहुल पचोरी, आर. के. व्यास, अजय अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, अजय शर्मा, सीताराम गुप्ता और राजा मुकीम सहित डॉक्टर्स, एडवाइजर्स और वॉलंटियर्स की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल सीजन-6 का उदयपुर में भव्य समापनः 1,500 से अधिक लोगों ने लिया भाग, जेएचडब्ल्यू ने बनाया 9वां वर्ल्ड रिकॉर्ड
