डॉ. ललित जोशी करेंगे केंद्रीय योजनाओं का मूल्यांकन: कर्नाटक और सिक्किम दौरे पर रहेंगे उदयपुर के पूर्व अतिरिक्त निदेशक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 4 अक्टूबर। भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक डॉ. ललित जोशी को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया है। डॉ. जोशी 6 से 12 अक्टूबर तक कर्नाटक राज्य के धारवाड़ एवं घटक जिलों का दौरा कर वहां संचालित केंद्रीय योजनाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके साथ ही वे 16 से 21 अक्टूबर तक सिक्किम राज्य के गंगटोक एवं पेलिंग जिलों का दौरा करेंगे और वहां संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन करेंगे।
मूल्यांकन के दौरान केंद्र सरकार की चार महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें राष्ट्रीय गोकुल मिशन, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट योजना, नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना एवं पशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण योजना शामिल हैं। डॉ. जोशी इन योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति एवं जमीनी स्तर पर इनके प्रभाव का अवलोकन करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों से जानकारी प्राप्त करेंगे।
दोनों राज्यों के दौरे एवं योजनाओं के मूल्यांकन के पश्चात डॉ. जोशी अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय को प्रस्तुत करेंगे। इससे पूर्व भी डॉ. जोशी छह राज्यों का दौरा कर विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का मूल्यांकन कर चुके हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!