थाना फलासिया: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री रजत विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाड़ा और श्री विवेकसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झाड़ोल के सुपरविजन में श्री वेलाराम थानाधिकारी, फलासिया के नेतृत्व में टीम ने तलवार से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर 03 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण:
मामले के अनुसार एक छात्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 30 सितम्बर को अपने सहपाठी साथ विद्यालय के पीछे मैदान में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। दोपहर करीब 2:00 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अनिल से मोबाइल छीन लिया। जब जितेन्द्र ने अपना मोबाइल देने से मना किया और विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। बचाव में जितेन्द्र के हाथ की हथेली और जांघ पर गंभीर चोटें आईं। वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण:
-
सुन्दर पिता शंकर उम्र 22 साल निवासी कंथारिया थाना झाडोल जिला उदयपुर।
-
रणजीत पिता मांगीलाल उम्र 18 साल 4 माह निवासी कंथारिया झाडोल उदयपुर।
-
कमलेश उर्फ कन्हैयालाल उम्र 23 साल निवासी कंथारिया, झाडोल जिला उदयपुर।
टीम प्रभारी व सदस्य:
-
श्री वेलाराम थानाधिकारी, फलासिया।
-
श्री हेमेन्द्र सउनि।
-
श्री कालू लाल सउनि।
-
श्री नारायण लाल सउनि।
-
श्री महेन्द्र सिह कानि. 2761। (विशेष भूमिका)
-
श्री जगदीश कानि. 1770।
-
श्री मोहन लाल कानि. 1669।
-
श्री नाहर सिंह कानि. चालक 1621।
