बेकरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा कार से 130 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना बेकरिया: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय और श्री डूंगरसिंह चूंडावत वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के सुपरविजन में श्री रामअवतार मीणा थानाधिकारी, बेकरिया के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार से 130 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया।

कार्रवाई विवरण: थानाधिकारी रामअवतार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को थाने के सामने हाईवे पर लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के तहत नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही एक सफेद क्रेटा कार (नंबर RJ 49 CA 2593) के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ ली और तेज गति से रोंग साइड में भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर नागेश्वर ढाबा के पास कार का आगे का टायर फट गया। जिस पर कार चालक और उसके पास की सीट पर बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन को वहीं छोड़कर पास के पहाड़ी जंगलों की तरफ भाग निकले। पुलिस ने पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दुर्गम इलाका होने के कारण आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

कार से मिले 9 कट्टे, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज:

नियमानुसार कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पिछली सीटें हटी हुई मिलीं, जिनकी जगह काले रंग के 9 प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। इन कट्टों को खोलने पर कुल 130 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा चूरा और क्रेटा कार को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ बेकरिया थाने में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम प्रभारी व सदस्य:

  1. श्री रामअवतार मीणा थानाधिकारी, बेकरिया।

  2. श्री विजेश कुमार स.उ.नि.।

  3. श्री हीराराम स.उ.नि.।

  4. श्री उम्मेदाराम कानि.।

  5. श्री भीखाराम कानि.।

  6. श्री हेमन्त कानि.।

  7. श्री ललित कानि.।

  8. श्री भरत कानि.।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!