बीसीआई कनेक्ट 3.0 का आयोजन अशोका ग्रीन में आज, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रहेगा सहयोग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बिजनेस नेटवर्किंग के साथ संगीत, अंताक्षरी, तंबोला और सरप्राइज होंगे खास आकर्षण

उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से बीसीआई कनेक्ट 3.0 का आयोजन आज 19 सितंबर को शाम 5 बजे अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है। आयोजन में बीसीआई के सभी चैप्टर्स के सदस्य शामिल होंगे। बिजनेस नेटवर्किंग के साथ संगीत, मनोरंजन और आपसी संवाद से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी। कार्यक्रम का मैनेजमेंट बीसीआई अल्फा की ओर से किया जा रहा है।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 3.0 का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जोड़ना और बिजनेस नेटवर्किंग को नए अवसरों से जोड़ना है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनेस कम्युनिटी के सदस्यों को नेटवर्किंग, संवाद और नए व्यावसायिक कनेक्शन बनाने के लिए एक साझा मंच मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बीसीआई जिंगल की लॉन्चिंग विशेष आकर्षण रहेगी। बीसीआई जिंगल को म्यूजिक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित ने तैयार किया है। इसके साथ ही पुरोहित कैफे की ओर से तंबोला, अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार और सरप्राइज भी रखे गए हैं। कार्यक्रम के समापन पर हाई टी एवं डिनर की व्यवस्था रहेगी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर विशाल गुप्ता ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 3.0 सपोर्टेड बाय आईडीएफसी फर्स्ट बैंक है। कार्यक्रम के दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से बिजनेस प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। इस प्रजेंटेशन में बैंक की विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं, बिजनेस बैंकिंग सॉल्यूशंस और ग्राहकों के लिए उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं की जानकारी साझा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं की जानकारी सीधे बिजनेस कम्युनिटी तक पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यवसायियों के साथ जुड़ने, उनकी जरूरतों को समझने और बैंकिंग से जुड़े उपयोगी समाधान साझा करने का प्रभावी माध्यम हैं।

आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटी बीसीआई अल्फा की टीम-पुष्कर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं में उनके साथ बीसीआई अल्फा की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। आयोजन की जिम्मेदारियों में चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर व विप्लव कुमार जैन, सेक्रेटरी पीयूष कोठारी, जॉइंट सेक्रेटरी सीपी शर्मा, वाइस प्रेसीडेंट ऐकार्थ पुरोहित, ट्रेजरर रीना गोस्वामी, जॉइंट ट्रेजरर लोकेश जोशी, अटेंडेंस कॉर्डिनेटर अरुण चोबीसा और स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर अंकित सिसोदिया शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सदस्यों के स्वागत, गतिविधियों के संचालन और पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां संभाली जा रही हैं। बीसीआई अल्फा की टीम का प्रयास है कि कनेक्ट 3.0 में शामिल होने वाले प्रत्येक सदस्य को बिजनेस नेटवर्किंग के साथ मनोरंजन और आपसी जुड़ाव का बेहतर अनुभव मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान बिजनेस प्रजेंटेशन, एजुकेशन सेशन और इंट्रोडक्शन राउंड भी आयोजित होंगे। बिजनेस प्रजेंटेशन के माध्यम से सदस्य अपने व्यवसाय और सेवाओं को अन्य सदस्यों के सामने प्रस्तुत करेंगे। वहीं एजुकेशन सेशन में व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास से जुड़े उपयोगी विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी। इंट्रोडक्शन राउंड के जरिए सदस्य एक-दूसरे से परिचित होंगे और नए बिजनेस कनेक्शन बनाने का अवसर मिलेगा।

बिजनेस कनेक्शन के साथ रिश्तों को मजबूत करने का मंच-बीसीआई मैनेजमेंट टीम के अनुसार, बीसीआई कनेक्ट 3.0 का उद्देश्य सदस्यों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने व्यवसाय और सेवाओं के बारे में जानकारी साझा करने के साथ नए लोगों से जुड़ सकें। बीसीआई की नेटवर्किंग गतिविधियों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कारोबारी एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव, विचार और व्यावसायिक अवसर साझा करते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से आयोजित यह आयोजन बिजनेस नेटवर्किंग और कम्युनिटी कनेक्ट को एक साथ जोड़ते हुए सदस्यों के लिए एक विशेष मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। अल्फा चैप्टर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनेस नेटवर्किंग के साथ संगीत, खेल और मनोरंजन को शामिल करते हुए सदस्यों के लिए एक उत्साहपूर्ण और यादगार शाम तैयार की जा रही है।

बीसीआई अल्फा की ओर से सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस विशेष शाम का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!