बालिकाओ के लिए होगा वृंदावन डायरी
उदयपुर, श्री राधारानी के प्राकट्य दिवस राधाष्टमी के पावन अवसर पर 20 सितम्बर रविवार को प्रातः 10 बजे मोहनपुरा चिरवा स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी इस्कॉन कोवे मंदिर में तीन दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि इस अवसर पर वृंदावन से सुप्रसिद्ध श्रीमद् भागवतम् के मर्मज्ञ वक्ता रमाकांत प्रभु पधार रहे है। जो 18 और 19 सितंबर शुक्रवार शनिवार को
सायं 6:30 से 8:30 बजे तक 66, पोलोग्राउण्ड, बाठेडा हाऊस के सामने, राधाष्टमी कथा प्रवचन मे राधा रानी से सन्दर्भित लीलाओं का रसास्वादन करायेगें। जबकि मुख्य राधाष्टमी महोत्सव 20 सितंबर, रविवार को श्री इस्कॉन कोवे मंदिर, मोहनपुरा चिरवा मे प्रातः 10:00 बजे से होगा। जिसमे
भव्य कीर्तन, पंचामृत अभिषेक, पुष्प अभिषेक, छप्पन भोग, सम्मान समारोह एवं महाप्रसादम होगा।
उसी दिन सायंकाल 66,पोलोग्राउण्ड मे बालिकाओं (16-30 वर्ष) के लिए विशेष कार्यक्रम ‘वृंदावन डायरी’ विशेष आकर्षण रहेगा। राधारानी सत्संग के पश्चात वर्षभर सेवाकार्य करने वाले भक्तों को सम्मानित किया जाएगा।
भक्तों के लिए 20 सितंबर को RK सर्कल से मंदिर तक बस की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।
सभी से निवेदन है कि राधारानी की प्रसन्नता हेतु अपने घर से भोग लेकर अवश्य पधारें।
