मूविंग डीजे रन, जुम्बा और फिटनेस फैशन वॉक रहे आकर्षण का केंद्र
उदयपुर। फिटनेस, संगीत और मनोरंजन के अनूठे संगम ‘फिटनेस फॉर एवर 2026’ ने उदयपुर में खास छाप छोड़ी। वायंडम ग्रैंड उदयपुर पैलेस में आयोजित इस भव्य आयोजन में फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, उदयपुर में पहली बार किसी फाइव-स्टार प्रॉपर्टी में इस स्तर का फिटनेस आयोजन किया गया।
आई एम योगा स्टूडियो एवं हैपनिंग एक्सपीरियंस एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में शहर के विभिन्न जिम, फिटनेस फ्रीक, कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, मॉडल्स और डांसर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में फिटनेस चैंलेंजेज, जुम्बा, एरोबिक्स, फिटनेस फैशन वॉक, डांस, एमएमए एवं मार्शल आर्ट्स जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन का सबसे खास आकर्षण मूविंग डीजे रन रहा। आयोजकों ने इसे भारत में पहली बार किसी फाइव-स्टार प्रॉपर्टी के परिसर में आयोजित अपनी तरह का अनूठा फिटनेस अनुभव बताया।
कार्यक्रम की परिकल्पना एवं क्रियान्वयन में आई एम योगा के संस्थापक ध्रुविल व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं वायंडम ग्रैंड उदयपुर पैलेस के जीएम विशाल कपूर ने आयोजन को सहयोग प्रदान किया। गीतांजलि, अर्थ सहित कई ब्रांड्स भी कार्यक्रम से जुड़े रहे। फिटनेस को उत्सव का रूप देने वाले इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
उदयपुर में फिटनेस फॉरएवर 2026’ ने मचाया धमाल
