ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी : मनीष गलूंडिया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 सितम्बर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में घोषित नई दिल्ली घोषणा भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो भारतीय व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और निर्यातकों के लिए व्यापार, निवेश और व्यवसाय के नए अवसर सृजित करेगी। यह बात चाँदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महासचिव जनरल प्रवीण खंडेलवाल ने कही।
कैट नेशनल एक्जीक्यूटिव मेंबर एवं मेवाड़ रीजऩ इंचार्ज मनीष गलूंडिया ने कहा कि यह घोषणा वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रधानमंत्री मोदी के उस सफल नेतृत्व का प्रमाण है, जिसके कारण भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ बनकर उभरा है। व्यापार सुगमता, स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन, डिजिटल भुगतान, तकनीकी सहयोग, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं तथा आर्थिक साझेदारियों पर दिया गया जोर भारतीय व्यवसायों को ब्रिक्स देशों के बाजारों में विस्तार का नया अवसर प्रदान करेगा। गलूंडिया ने कहा कि  निष्पक्ष एवं नियम-आधारित वैश्विक व्यापार व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता तथा संरक्षणवादी नीतियों के विरोध का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारत जैसे विकासशील देशों को लाभ मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई मजबूती मिलेगी।
कैट उदयपुर चैप्टर अध्यक्ष दिनेश चोरडिय़ा ने कहा कि यह घोषणा आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के विजऩ के अनुरूप है तथा भारतीय निर्माताओं, व्यापारियों और उद्यमियों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जुडऩे के अधिक अवसर प्रदान करेगी।
कैट  उदयपुर चैप्टर सचिव महेंद्र तलेसरा ने  डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और फिनटेक पर विशेष जोर का स्वागत करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में भारत तेजी से वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। साथ ही, आतंकवाद के विरुद्ध अपनाए गए सख्त रुख को भी उन्होंने भारत की लंबे समय से चली आ रही नीति को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलने का प्रमाण बताया।
नई दिल्ली घोषणा की भावना के अनुरूप प्रवीण खंडेलवाल ने “ब्रिक्स ट्रेड कनेक्ट मिशन” शुरू करने का सुझाव दिया, जिसके माध्यम से भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई को बाजार संबंधी जानकारी, खरीदार-विक्रेता बैठकें, निर्यात सहायता और व्यावसायिक नेटवर्किंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। कैट ने कहा, “नई दिल्ली घोषणा केवल एक कूटनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि आर्थिक विकास, व्यापार विस्तार और वैश्विक सहयोग का एक दूरदर्शी रोडमैप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसका प्रत्यक्ष लाभ देश के व्यापारियों, उद्यमियों, एमएसएमई तथा उद्योग जगत को मिलेगा।”

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!