उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में महावीर जैन विद्यालय संस्थान में गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। इस दौरान संस्थान के नवागंतुक छात्र-छात्राओं का भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र (मौली) बाँधकर आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने गणेश भजनों पर मनमोहक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताओं, काव्य पाठ एवं निबंध लेखन के माध्यम से हिंदी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, समृद्ध विरासत तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी भूमिका और स्थिति पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. आशीष वया, प्राचार्या डॉ. निर्मला पुरोहित, डॉ. ज्योति बाला कुदाल, कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक जैन, ग्रामीण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती नीलम मोदी, व्याख्याता श्रीमती संगीता पालीवाल, श्रीमती कृष्णा पालीवाल, श्रीमती तस्लीम अंजुम शेख, श्री मितेश कुमार शर्मा, श्री रोहित राव, सहायक आचार्य श्री दीपक कुमार ननामा, डॉ. भैरू दास वैष्णव एवं श्री भेरूलाल मेघवाल सहित समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन श्रीमती कृष्णा पालीवाल द्वारा किया गया।
महावीर संस्थान में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस की धूमरू भजनों की रसधार के साथ गूंजा हिंदी का गौरव
